- दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सुनी जनसमस्याएं:एमसीडी, पुलिस और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दे उठे, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान राजधानी के विभिन्न इलाकों से आए नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतों, समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग नगर निगम, पुलिस, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, राजस्व और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मामलों की विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश कार्यक्रम के दौरान नगर निगम से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंचे नागरिकों की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित मामलों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं शिक्षा से जुड़े एक मामले में एक महिला ने अपने बच्चों की पढ़ाई में आ रही परेशानियों की जानकारी दी, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल सहायता उपलब्ध कराने को कहा। सरकार और जनता के बीच संवाद का मजबूत मंच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं है, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास, संवाद और जवाबदेही को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक मामले का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
- बेसमेंट में कमरे और किचन, ना वेंटिलेशन, ना इमरजेंसी एग्जिट:दिल्ली के जिस होटल में आग लगी, उसका मालिक पास में चला रहा ऐसे 2 होटल
दिल्ली के जिस फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हुई, उसका मालिक पास में ऐसे ही दो और होटल चला रहा है। लवकेश बजाज के इन दोनों होटलों में बेसमेंट के अंदर ही किचन और कमरे हैं। इनमें इमरजेंसी एग्जिट भी नहीं है। फ्लरिश स्टे होटल दिल्ली के मालवीय नगर में है। इस इलाके में 400 से 500 मीटर के दायरे में 8 से 10 होटल हैं। इनमें से तीन होटल फ्लरिश स्टे, फ्लरिश इन गेस्ट हाउस और ग्रीन रेजीडेंसी, लोकेश बजाज एक पार्टनर के साथ मिलकर चला रहा है। तीनों होटल 100 मीटर के दायरे में हैं। फ्लरिश इन गेस्ट हाउस घटना वाली जगह से 100 मीटर दूर है। इसमें बेसमेंट के अंदर 5 कमरे और किचन है। यहां कोई फायर एक्सटिंग्विशर नहीं मिला और ना ही वेंटिलेशन का इंतजाम है। ग्रीन रेजीडेंसी होटल की 3 तस्वीरें… इतना संकरा बेसमेंट कि एक बार में एक व्यक्ति ही निकल सकता है इसके बेसमेंट में एंट्री और एग्जिट के लिए एक संकरा सा गेट है, जिसमें एक बार में एक व्यक्ति ही निकल सकता है। इमरजेंसी एग्जिट का इंतजाम नहीं है। एक व्यक्ति के आने-जाने लायक कॉरिडोर है और इसी से कमरों में जाने का रास्ता है। बेसमेंट के ऊपर 3 फ्लोर हैं। हर फ्लोर पर 6-6 कमरे हैं। हर फ्लोर के बाहर दो-दो फायर एक्सटिंग्विशर लगे हैं, लेकिन ये किस हाल में हैं, ये कंफर्म नहीं। ऊपर के फ्लोर पर भी वेंटिलेशन नहीं है। विंडो में फिक्स ग्लास लगे हुए हैं, जिसे इमरजेंसी में तोड़ने के सिवाय भागने का कोई रास्ता नहीं है। पूरा होटल खाली पड़ा था। अंदर कोई स्टाफ नहीं मिला। होटल के एक कमरे में रुके बुजुर्ग मिले, लेकिन वो बातचीत करने के लिए तैयार नहीं हुए। होटल का मालिक हिरासत में फ्लरिश स्टे होटल में आग लगने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज होने के बाद लवकेश बजाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद पुलिस उसके घर पहुंची थी। लेकिन, लवकेश परिवार समेत घर से गायब था। दिल्ली पुलिस ने लवकेश के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। अब फ्लरिश स्टे होटल में आग की 3 तस्वीरें… ----------------- दिल्ली होटल हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… दिल्ली में 6 मंजिला होटल में आग, 21 की मौत: इनमें बांग्लादेश-अफ्रीकी देशों के 17 नागरिक दिल्ली के मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 17 विदेशी नागरिक हैं। जो बांग्लादेश और अफ्रीकी देशों के हैं। मालवीय नगर में मौजूद इस होटल के रेस्टोरेंट में सुबह 8.50 बजे आग लगी। पूरी खबर पढ़ें… आग से बचने पांचवीं मंजिल से कूदे लोग:कुछ चिल्लाते रहे, कुछ ने खिड़की तोड़कर जान बचाई; दिल्ली हादसे की 13 PHOTOS दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि आग नीचे बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट में लगी थी। इसके बाद आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। पूरी खबर पढ़ें… दिल्ली की होटल में आग पर वर्ल्ड मीडिया:अलजजीरा ने लिखा- भारतीय इमारतों में सुरक्षा इंतजाम नहीं दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार सुबह लगी भीषण आग ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान खींचा है। हादसे में 21 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 17 विदेशी नागरिक शामिल बताए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- दिल्ली के बवाना को मिली 47.26 करोड़ की सौगात:कैबिनेट मंत्री ने किया कंझावला रोड ड्रेन, ग्रामीण पुनरुद्धार परियोजनाओं का शिलान्यास
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी एवं जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के साथ बवाना विधानसभा क्षेत्र में 47.26 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में कंझावला रोड ड्रेन परियोजना (पंजाब स्वीट्स से रोहिणी सेक्टर.21/22 डिवाइडिंग रोड तक) और रोहिणी सेक्टर 20 एवं 21 ग्रामीण पुनरुद्धार परियोजना प्रमुख हैं। कैबिनेट मंत्री का कहना है कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी, नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा। जल्द आएंगी 60 करोड़ की नई परियोजनाएं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रविन्द्र ने कहा, बवाना विधानसभा दिल्ली देहात का महत्वपूर्ण क्षेत्र है और इसके विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बवाना तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में क्षेत्र में करीब 60 करोड़ रुपए की अतिरिक्त विकास परियोजनाएं भी शुरू की जाएंगी, जिससे आधारभूत ढांचा और मजबूत होगा तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
- राजधानी में अवैध निर्माणों पर कड़ा एक्शन लेने के निर्देश:एलजी संधू की एमसीडी कमिश्नर के साथ हाई-लेवल मीटिंग; सीएसआर से बदलेंगे पार्क
दिल्ली में नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति देने के लिए उपराज्यपाल (एलजी) तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में एलजी ने एमसीडी कमिश्नर संजीब खिरवार को साफ लहजे में हिदायत दी कि राजधानी में बिल्डिंग बायलॉज (भवन निर्माण उपनियमों) का सख्ती से पालन कराया जाए। एलजी ने दिल्ली में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माणों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में अवैध निर्माण पर समयबद्ध रणनीति, एलजी संधू ने कमिश्नर को अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करने का आदेश दिया, ताकि साकेत और मालवीय नगर जैसे हादसों को टाला जा सके। प्रदूषण व डी-सिल्टिंग पर जोर नालियों की डी.सिल्टिंग, आगामी मानसून को देखते हुए स्टॉर्म वॉटर ड्रेन की सफाई का काम युद्ध स्तर पर पूरा करने को कहा गया है, ताकि दिल्ली को जलभराव से बचाया जा सके। धूल प्रदूषण पर लगाम, दिल्ली की आबोहवा सुधारने के लिए टूटी सड़कों और फुटपाथों की तत्काल मरम्मत करने तथा कचरा उठान प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। पीएम-उदय योजना को रफ्तार, अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने वाली पीएम.उदय योजना की प्रगति तेज करने को कहा गया है। सीएसआर मॉडल से संवरेंगे दिल्ली के पार्क बैठक में दिल्ली के सार्वजनिक पार्कों के कायाकल्प के लिए एक नया सहभागी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी ढांचा तैयार करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके तहत कॉर्पोरेट जगत के सहयोग से दिल्ली के पार्कों को हरा.भराए सुंदर और सुरक्षित बनाया जाएगा। दिल्ली के नागरिकों को एक गरिमापूर्ण और सुरक्षित जीवन प्रदान करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। अवैध निर्माणों और नियमों के उल्लंघन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
- दिल्ली होटल अग्निकांड-गुरुग्राम के CA का पूरा परिवार जिंदा जला:5 फैमिली मेंबर, 3 रिश्तेदार मारे गए; बीमार पिता को देखने आए थे
दिल्ली के मालवीय नगर में प्लोरिश स्टे होटल में लगी आग में जान गंवाने वाले 21 लोगों में गुरुग्राम के चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) विवेक अग्रवाल की फैमिली भी है। उनका पूरा परिवार जिंदा जल गया। विवेक के पिता दिल्ली मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हीं का हाल जानने सीए अपनी मां, पत्नी व दो बेटियों संग दिल्ली आए थे। उनके मौसा-मौसी व मामा राजस्थान से आए थे। ये लोग होटल में ठहरे थे। सुबह ब्रेकफास्ट के वक्त आग लगी। विवेक अग्रवाल के ससुर प्रेम बंसल ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में परिवार-रिश्तेदारी के 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विवेक के पिता राधे श्याम अग्रवाल की तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वो वेंटिलेटर पर हैं। विवेक की बड़ी बेटी बेंगलुरू से स्पेशल दादा को मिलने फ्लाइट से आईं थी। बुधवार सुबह ब्रेकफास्ट के बाद सब होटल में लगी आग की चपेट में आ गए। विवेक एक प्राइवेट कंपनी में सीए थे और पत्नी एनजीओ चलाती थीं। दूसरी तरफ, सामने आया है कि आग 6 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने बी-एन-बी रेस्टोरेंट में लगी। कुछ देर बाद होटल में ऊपर की तरफ फैल गई। यह होटल दिल्ली के प्रेस एन्क्लेव रोड पर है। यहीं पर पास में मैक्स हॉस्पिटल और AIIMS भी हैं। इन अस्पतालों में इलाज कराने आने वालों के परिजन अकसर इस होटल में रुका करते थे। सीए के ससुर ने बताई इस दर्दनाक हादसे की कहानी… बेटी का फोन आया-होटल में आग लगी है ससुर प्रेम बंसल ने बताया-मेरी बेटी तर्जनी की शादी गुरुग्राम के सेक्टर-46 निवासी सीए विवेक अग्रवाल से हुई है। दो दिन पहले विवेक के पित राधेश्याम अग्रवाल की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह बेटी का फोन आया, जिसने घबराकर बताया-हम जिस होटल में ठहरे थे उसमें आग लग गई है। होटल पहुंचे तो चारों तरफ आग ही आग थी प्रेम बंसल ने बताया-जब मैं होटल पहुंचा तो यहां चारों तरफ आग की लपटें थीं। हम बदहवास हो गए। थोड़ी देर में क्लियर हो गया कि मेरी बेटी-दामाद के परिवार में कोई जिंदा नहीं बचा। विवेक-तर्जनी की दोनों बेटियां एंजल व पर्ल, विवेक की मां प्रेमलता अग्रवाल, मामा अशोक पंसारी, मौसा जवरी लाल व मौसी कमला सब हादसे का शिकार हो गए। मामाजी किशनगंज से आए थे जबकि मौसा-मौसी अजमेर से आए थे। विवेक ने होटल में रूम लिए, बड़ी बेटी बेंगलुरु से आई मंगलवार को विवेक ने होटल में दो कमरे बुक किए थे और सुबह आग लग गई। उनकी बड़ी बेटी 12वीं करने के बाद बीटेक करने के लिए बेंगलुरु रहती थी। उसे कल ही दादा से मिलने के लिए बुलाया गया था। वो फ्लाइट से पहुंची थी। छोटी बेटी 11वीं क्लास में है। अभी तक सामने आया है कि सभी मौतें 70 से 85 फीसदी तक झुलसने या दम घुटने से हुई। विवेक ने मामा के बेटे को फोन पर आग की बात बताई विवेक ने अपने मामा के बेटे को फोन करके बताया था कि वह बेसमेंट में फंस गया है। विवेक बचाने की गुहार लगा रहे थे। जब तक उसका भाई कोटला से आया, तब तक पूरा परिवार आग की चपेट में आ चुका था। मामा मार्बल कारोबारी और मौसा रिटायर्ड बैंक अधिकारी अजमेर के गुलाब बाड़ी निवासी रिटायर्ड बैंक अधिकारी मौसा जवरी लाल अग्रवाल (70) और मौसी कमला अग्रवाल (68) के साथ मंगलवार शाम 7 बजे अजमेर से किशनगढ़ गए। फिर किशनगढ़ से दिल्ली गए थे। किशनगढ़ की लक्ष्मीनारायण कॉलोनी निवासी मार्बल व्यापारी और विवेक के मामा अशोक पंसारी भी उनके साथ थे। जवरी लाल के पड़ोसी और दोस्त राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कमला अग्रवाल का 1 जून को जन्मदिन था। जवरी लाल ने इसे सभी के साथ मनाया था। 1 जून को मनाया था पत्नी का जन्मदिन पड़ोसी राजेंद्र प्रसाद ने बताया- जवरी लाल ने 1 जून को पत्नी कमला का जन्मदिन मनाया था। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा सचिन अग्रवाल अमेरिका में गूगल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह 5 साल से पत्नी और बच्चे के साथ अमेरिका में ही रह रहा है। बेटी दीपा की शादी साल 2012 में हनुमानगढ़ में हुई थी। वह जयपुर में रह रही है। हादसे की सूचना पर दीपा दिल्ली पहुंच गई। वहीं सचिन भी अमेरिका से निकल चुका है। फैमिली के PHOTOS…. दिल्ली हादसे की दिल दहलाने वाली PHOTOS…. ------------------------- दिल्ली होटल अग्निकांड की यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली में 6 मंजिला होटल में आग, 21 की मौत:इनमें 11 विदेशी और 10 भारतीय नागरिक; बिना फायर NOC चल रहा था होटल
